गोड्डा ग्रीन जोन से बाहर, एक साथ मिले सात कोरोना मरीज


गोड्डा: जिले में एक साथ सात कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि रविवार की रात हुई है। जिसमे पांच सिकटिया स्थित क्वारंटाइन सेंटर से है, गोड्डा व बसंतराय से एक एक मरीज है।  उपायुक्त गोड्डा किरण पासी के द्वारा अधिकारिक पुष्टि की गई है की गोड्डा जिले मे 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। ज्ञात हो कि सिविल सर्जन गोड्डा शिवप्रसाद मिश्रा के द्वारा  जिले से कोरोना जांच हेतु भेजे गए सैंपल में से सात सैंपल कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी पीएमसीएच धनबाद से मिली है।

आगे की प्रक्रिया जिला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग के द्वारा जारी है। गौरतलब हो कि सभी संक्रमित मरीज दूसरे राज्य से वापस आए प्रवासी मजदूर है। सिविल सर्जन एसपी मिश्रा ने कहा कि सात में से पांच क्वारंटाइन सेंटर में है, लोगो को किसी भी तरह से डरने की कोई बात नही है। उपायुक्त किरण पासी के द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि  कंटेनमेंट जोन एवं घरों में रहे ,अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले, मास्क पहने ,साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। अपने को सुरक्षित रखें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।जिला प्रशासन का सहयोग करें।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें