17 माह के मासूम ने मांगा मिठाई तो पिता ने ले ली जान - जानिए पूरा मामला


गोड्डा: सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में फादर्स डे की पूर्व संध्या मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है। 17 माह के मासूम रितेश मालतो ने अपने पिता से मिठाई मांगी तो शराब के नशे में धुत पिता ने पटक-पटक कर उसकी जान ले ली। बताया जाता है कि रितेश का पिता दाउद मालतो गांव के बगल में लगने वाले बाजार में कुछ समान खरीदने गया था। बाजार जाते समय रितेश ने अपने पिता से कहा कि बाजार से मिठाई जरूर लाना।

दाउद मालतो बाजार पहुंचा तो पहले जमकर शराब पी, खरीदारी की और फिर लौटते वक्त मिठाई लेना भूल गया। घर आने पर रितेश मिठाई का जिद करने लगा। मिठाई नहीं देने पर रितेश रोने लगा। यह देखकर उसके पिता ने नशे में उसे कई बार उठाकर पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दाउद मालतो को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। फिर रविवार सुबह घटना की सूचना सुंदरपहाड़ी थाना में दी गई। पुलिस ने हत्यारे पिता दाउद मालतो को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता से झगड़े के बाद बेटे पर उतारा गुस्सा

दाऊद मालतो के बारे में बताया गया कि वह लगातार कई माह से नशे की हालत में रहता था। शनिवार की रात तथा रविवार की सुबह उसके पिता से किसी बात को लेकर अनबन हुआ था। पिछले नवम्बर माह में मां छोड़ कर चली गयी थी, दादी कर रही थी मासूम की देखरेख मां शिवानी के घर छोड़ कर चले जाने के बाद से मासूम की देखभाल करीब दस माह से दादी मंगली मालतो कर रही थी। उसने बताया कि शिवानी के जाने के बाद से दाऊद मालतो काफी खिन्न रहता था। एकाकी जीवन मे नशे का आदि हो गया था।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें