महागामा: प्रखण्ड मुख्यालय स्थित समरी पंचायत के बेल्डिहा गांव में गोड्डा जिला महिला कांग्रेस कमिटी का एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सोनी झा ने किया। बैठक में महागामा एवं बसंतराय प्रखण्ड के महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद का विस्तार किया गया।
जिसमें महागामा प्रखण्ड के उपाध्यक्ष पद के लिए सबिता देवी एवं बसंतराय प्रखण्ड के उपाध्यक्ष पद के लिए खुशबू खातून को मनोनीत किया गया। वही जिलाध्यक्ष सोनी झा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रखण्ड स्तर पर उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद का चयन किया गया ताकि संगठन को विशेष मजबूती मिले। साथ ही साथ कहा कि जिस तरह से जिला कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रही है बिल्कुल उसी तरह महिला मोर्चा भी ग्रामीण स्तर से लेकर जिला स्तर पर कार्य कर रही है।
हमलोग पार्टी के हर काम को बड़ी सूझबूझ और ईमानदारी पूर्वक काम को अंजाम दे रहे है। जैसे जैसे पार्टी के पदाधिकारियों के तरफ से निर्देश मिलता है उसी पर खरा उतरने का हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है। वहीं महागामा प्रखण्ड के महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष सबिता देवी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमे सौंपी है उसपर खरा उतने की कोशिश करूंगी। जिलाध्यक्ष सोनी झा के नेतृत्व में कार्य करने में विशेष मजबूती मिलेगी।
हम पार्टी के लिए एवं संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर हर काम करेंगे ताकि मेरी कार्यकुशलता से पार्टी से कार्यकर्ताओ को प्रभावित कर एक विशेष पहचान बनाने में कामयाब हूँ। वही इस मौके पर बसंतराय प्रखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष मु आलमगीर, तबस्सुम आरा, अख्तरी बेगम, बीबी कौशर, जानकी देवी, रीता देवी, मनीषा कुमारी, तेतरी देवी एवं जुगनी खातून सहित दर्जनों महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें