झारखंड की बेटी परी पासवान ने जीता मिस यूनिवर्सल का खिताब, बढ़ाया राज्य का सम्मान



गुमला : झारखंड में गुमला जिले के सामान्य परिवार में जन्मी परी पासवान ने दिल्ली में आयोजित फैशन कॉम्पटिशन में मिस इंडिया यूनिवर्सल का खिताब जीता है। 

इससे परी ने ना केवल अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश और जिले को भी देश स्तर पर सम्मान दिलाया है।



आमतौर पर फैशन कॉम्पटिशन में उन्ही लोगों को सफलता मिलती है जो संपन्न परिवारों से आते हैं, लेकिन अगर दृढ इच्छा शक्ति हो तो कोई बाधा हमें सफल होने से नहीं रोक सकती और इस बात को परी ने साबित कर दिखाया है।

 इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों से प्रतिभागी आए थे। परी को शुरु से ही मॉडलिंग के क्षेत्र में जाने की इच्छा थी।

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें