हनवारा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अधीन मिल्लत महाविद्यालय परसा में सोमवार को डिग्री सेम 1 का परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। प्रथम पाली के परीक्षा में सेम 1 के कुल 463 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।वहीं परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 37 रही।
वहीं केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. तुषारकान्त ने कहा कि सेम 1 की परीक्षा प्रथम पाली में लिया जा रहा है। यह परीक्षा 18 जनवरी से शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातवरण में शुरू हुआ है।
इस दौरान हिंदी(कोर) में 81, भूगोल में 103, राजनीतिक शास्त्र में 61 गृह विज्ञान में 25, गणित में 01, इतिहास में 105, फ़ारसी में 01, सोशलॉजी में 17, अर्थशास्त्र में 18, साइकोलॉजी में 06, उर्दू में 21, अंग्रेजी में 23 एवं परशियन में 01 कुल 463 परीक्षार्थी शामिल थे।
परीक्षा केंद्र महाविद्यालय में ही रहने पर ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों की अनुपस्थित रहने की संख्या दर में काफी हद तक कमी आयी है। इस मौके पर डॉ हेमलाल शर्मा, प्रो रियाज मकबूल, प्रो कपिल देव, प्रो सरफराज, प्रो इंदु महतो, नूरनबी, जफीरुद्दीन, शाहनवाज,अब्दुल्लाह,नदीम, इफ्तेखार शम्स सहित आदि शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें