जुगाड़ गाड़ी से भुसा ले जा रहे गाड़ी चालक का घटना स्थल पर मौत। गाड़ी पर सवार एक अन्य व्यक्ति बाल बाल बचे



बसंतराय : थाना क्षेत्र अंतर्गत झपनिया गांव के समीप गोरंटिया नदी पर बना पुल के एप्रोच पथ पर तिखा मोड़ होने के कारण घटना घटी।घटना देर शाम 7 बजे कि बतलाई जा रही है।घटना में बाल बाल बचे व्यक्ति मो सहबाज ने बताया कि बसंतराय क्षेत्र से भुसा ले कर पड़ोसी राज्य बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना के गरहोतिया गांव ले जा रहे थे। 

झपनिया गांव के समीप गोरंटिया नदी पर बना पुल के एप्रोच पथ पर तिखा मोड़ होने के कारण भुसा लदा जुगाड़ गाड़ी पलट गया जिनसे गाड़ी चला रहे गुडडू कि मौत घटना स्थल पर हो गई। वही गाड़ी पर सवार एक व्यक्ति शाहबाज बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई।

और घटना स्थल पर ग्रामीनों की भारी भीड जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी चेतन बैरागी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें