गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौंगाय हाट के समीप सुबह करीब 8 बजे एलपी ट्रक के चपेट में आने से 26 वर्षीय अफसाना खातून की मौत हो गई। बताया जाता है कि रेफरल अस्पताल महागामा से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया था। स्थिति गम्भीर होने के कारण सदर अस्पताल गोड्डा के चिकित्सको द्वारा PMCH धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद ले जाने के दौरान रस्ते में ही अफसाना खातून की मौत हो गई। वही सदर अस्पताल गोड्डा में मृतिका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
इसे भी पढ़े : ट्रक की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत की खबर सुनते ही इधर घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा नो एंट्री की मांग को लेकर घंटो सड़क जाम किया। ग्रामीण मांग को लेकर अड़े हुए थे, जब तक प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाया नही जायेगा तब तक जाम नही हटायेंगे। प्रशासन के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों को नो एंट्री लगाने का आश्वासन दिया उसके बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा नो एंट्री लगाने की तैयारी की जा रही है। हलांकि नो एंट्री लगाने की अधिकारिक पुष्टि अब तक नही हुई है। ज्ञात हो की बीते शनिवार को भी महागामा – दिग्घी मुख्य मार्ग से साईकिल पर सवार होकर 50 वर्षीय कस्बा गाँव निवासी मु रफीक गेहूं पिसाने के लिए श्रीमतपुर जा रहे थे। जैसे ही अशौता मदरसा के समीप पहुंचे तो श्रीमतपुर के तरफ से तेज गति में आ रहे एलपी ट्रक ने कुचल दिया। जिससे की उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गया था।
इसे भी पढ़े : ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत
वहीँ बीते शनिवार को महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह द्वारा दिग्घी – मोहनपुर पथ में नो एंट्री लगाने को लेकर पथ निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर नो एंट्री लगाने की मांग की गई है। साथ ही पथ निर्माण विभाग द्वारा उक्त मार्ग में नो एंट्री लगाने का आश्वासन दिया गया है।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया ब्यूरो।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें