हनवारा। महागामा- एकचारी मुख्य मार्ग के लौगाय हाट के समीप एलपी ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार 26 वर्षीय अफसाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अफसाना बाइक पर सवार होकर लौगाय से नयानगर जा रही थी। इसी दौरान हाट के समीप सामने से आ रही है एलपी ट्रक बीआर 06 जीडी 9946 ने ठोकर मार दिया।
ठोकर मारने के बाद मोटर साइकिल पर सवार अफसाना नीचे गिर गई।और ट्रक का चक्का उनके जांघ पर चल गया।जिस कारण गंभीर घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एलपी ट्रक चालक को खदेड़ कर गांव के समीप पकडा गया। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने नो एंट्री की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया सूचना मिलते ही महागामा पुलिस दल बल के साथ पहुंची तथा आक्रोशित लोगों एवं परिजनों को समझाने -बुझाने की हर संभव प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी चुकी परिजनों का मांग था कि वाहन मालिक से मुआवजा दिलाया जाए।
वहीं आनन फानन में गम्भीर रूप से घायल को प्राथमिक ईलाज कराने गोड्डा रेफर कर दिया है। रोड़ जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों ओर लग गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।ज्ञात हो कि शनिवार को भी एक अधेड़ की मौत ट्रक से दब कर हो गई थी। लगातर हो रहे घटने से लोगो में आक्रोश व्याप्त है।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया ब्यूरों।

उजागर मीडिया परिवार तुरंत हमें न्यूज से अपडेट करते है।इनके लिए आभार विशेष तौर पर Noornabi साहब का
जवाब देंहटाएंजी बिल्कुल हमें तुरंत अपने इलाके का न्यूज मिल जाता है। शुक्रिया उजागर मीडिया टीम का।
जवाब देंहटाएं