ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत



गोड्डा। महागामा- एकचारी मुख्य मार्ग के श्रीमतपुर मदरसा के समीप एलपी ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 50 वर्षीय मोहम्मद रफीक की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रफीक आटा पिसाने श्रीमतपुर जा रहे थे इसी दौरान मदरसा के समीप सामने से आ रही है एलपी ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एलपी ट्रक चालक को खदेड़ कर कसबा गांव के समीप पकडा गया जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक व उप चालक की जमकर धुनाई कर दी और उसे बंधक बना लिया। इस दौरान एलपी ट्रक का हवा भी निकाल दिया गया ताकि प्रशासन गाड़ी नहीं ले जा सके।इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क के बीचो - बीच शव को रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महागामा पुलिस दल बल के साथ पहुंची तथा आक्रोशित लोगों एवं परिजनों को समझाने -बुझाने की हर संभव प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी चुकी परिजनों का मांग था कि वाहन मालिक से पांच लाख का मुआवजा दिलाया जाए। वार्ता नहीं होने के उपरांत प्रशासन वापस चली गई फिर अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो और प्रशासन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को करीब 9 घंटे बाद समाप्त कराया गया।पुलिस दोपहर करीब 2 बजे सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजी। रोड़ जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों ओर लग गई जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।अंचलाधिकारी ने मृतक के विधवा को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने और वृद्धा पेंशन के अलावे आपदा राहत कोष से 20 हजार रुपैया दिलाने का आश्वासन दिए। घटना को लेकर परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे 6 बच्चे छोड़ गए हैं। परिवार में कमाऊ एकमात्र सदस्य था।

                                ब्यूरो रिपोर्ट जावेद अख्तर गोड्डा
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें