- एकचारी फीडर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति दयनीय
कहलगांव : कहलगांव प्रखंड के चन्नो गांव में रविवार को पंचम पासवान के नेतृत्व में बिजली की दयनीय स्थिति के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया! ग्रामीणों ने कहा कि एकचारी फीडर से लगातार 8 दिनों से बिजली की अनियमितता के कारण दिन और रात मिलाकर 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है! एनटीपीसी से काफी निकट रहते हुए भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की दयनीय स्थिति से चिराग तले अंधेरा कहावत चरितार्थ होती है!
भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से जहां वृद्धजनों और मरीजों को काफी परेशानी होती है, वहीं विद्यार्थियों का भी पढ़ाई डिस्टर्ब होता है! एकचारी फीडर के मसदाहा , कटोरिया ,धनौरा, चन्नो, सनोखर, धुआवै के साथ साथ सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति अत्यंत दयनीय है! कहलगांव और पीरपैंती के वर्तमान विधायक का पैतृक गांव भी इसी क्षेत्र में है , फिर भी इस क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलती है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में माननीय मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना अंतर्गत विभिन्न गांव के वार्डों में नल जल योजना प्रभावित हो रही है ! बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ! ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया और नो बिजली नो बिल का नारा बुलंद किया!
मौके पर शुभम मिश्रा, मोहम्मद सलाम, शत्रुघ्न दुबे, गौरव पासवान, भोला पासवान, सिकंदर पासवान, मोहम्मद जावेद, बलवीर पासवान, विजय मिश्रा के साथ कई ग्रामीण उपस्थित थे!
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें