प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने को लेकर बैठक


गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने हेतु कौशल विकास से संबंधित  समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के द्वारा चयनित 116 जिले में 125 दिनों के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान  के तहत प्रवासी मजदूरों को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण देकर  विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ा जाएगा। महोदय के द्वारा बताया गया कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत तीन जिलों का चयन किया गया है।

जिनमें गोड्डा, गिरिडीह एवं हजारीबाग है। इस अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को रोजगार सृजन हेतु 25 प्रकार के कार्य कराए जाएंगे। जिनका लाभ उन्हें अपने आय स्रोत बढ़ाने में कारगर साबित होंगे।  उप विकास आयुक्त महोदय गोड्डा के द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक लगभग 42000 प्रवासी मजदूर आ चुके हैं एवं आगे भी आने की प्रक्रिया जारी है।

इन सभी के लिए रोजगार के नए-नए योजनाओं का सृजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में रोजगार प्रदान की जा सके एवं लोगों को अपने घरों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो एवं साथ ही साथ अपने परिवार का सही तरीके से भरण-पोषण कर सके। महोदय के द्वारा श्रम अधीक्षक गोड्डा को निर्देश दिए गए कि प्रवासी मजदूरों के प्रशिक्षण हेतु कौशल विकास केंद्र का चयन कर शिक्षण प्रक्रिया यथाशीघ्र आरंभ किए जाएं।

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा, जेएसएलपीएस डीपीएम सुशील दास,श्रम अधीक्षक गोड्डा नरेंद्र कुमार, नीति आयोग के कोषांग प्रभारी संतोष कुमार, एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें