![]() |
गोड्डा : आईसीएससी बोर्ड में मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के संत थॉमस स्कूल के मनीष कुमार मरांडी जिला टॉपर बने हैं। मनीष को 95.8 फीसद अंक मिला है।
वहीं दूसरे नंबर पर पोड़ैयाहाट के माउंट एसीसी स्कूल के अमन हांसदा हैं जिन्हें 95.6 फीसद अंक मिला है। जबकि तीसरे नंबर पर संत थोमस स्कूल की स्नेहा भारती और इंसा आलम है। दोनों को 95.2 फीसद अंक मिला है। इसी स्कूल के सौरभ ने 95 फीसद के साथ चौथा स्थान और कुमार आर्य ने 94 फीसद के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है।
संत थॉमस स्कूल के अन्य टॉपरों में कुमार आनंद (93.8 फीसद), प्राची प्रिया (93.2 फीसद), अर्पित आनंद (93.2 फीसद), शालिनी कुमारी (92.8 फीसद), निशांत वत्स (92.8 फीसद), सुभांगी झा (92.6 फीसद), रौशन मिश्रा (92.6 फीसद), अमन प्रकाश (91.6 फीसद) और सृष्टि कुमारी (91.4 फीसद) शामिल है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें