- मैट्रिक परीक्षा में जियो एकेडमी हनवारा के 60 बच्चों में 60 का रिजल्ट, लहराया परचम
हनवारा। जियो एकेडमी हनवारा के छात्र छात्राओं ने मैट्रीक कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।एकेडमी के कुल 60 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। बच्चों ने शत प्रतिशत रिजल्ट देकर अपने अभिभावक, शिक्षक एवं जियो अकादमी का नाम रौशन किया है।
जियो एकेडमी के संचालक इंजीनयर जावेद साहब ने बताता कि जियो एकेडमी से कुल 60 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।जिसमें 60 बच्चों में से 60 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया है।सबसे ज्यादा इस वर्ष यहाँ के बच्चो ने परचम लहराया हैं। जिसमें श्रीकांत कुमार 87.60 प्रतिशत, आइसा सदफ 87.40 प्रतिशत, ब्यूटी कुमारी 83.80 प्रतिशत, नौसिन खातून 82.60 प्रतिशत एवं श्मसुन निशा ने 82 प्रतिशत लाकर कोचिंग का नाम रोशन किया है।
जैक की वार्षिक परीक्षा में सभी बच्चे सफल होने पर जीओ जियो एकेडमी के शिक्षकों में व्याप्त खुशी है एवं सभी शिक्षकों ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की एवं निरन्तर मेहनत और लगन से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। वहीँ गणित विषय में श्रीकांत कुमार को 100 में से 100 अंक प्राप्त करने पर साईकिल पुरुष्कार दिया गया। इस मौके पर जब्बार, लालू यादव नईम एवं हेमन्त उपस्थित थे के शिक्षक जुनेद आलम ने बताया कि विद्यालय के शत प्रतिशत नतीजे से बच्चों एवं अभिभावकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। वहीं इंजीनियर जावेद ने कहा कि ये हमारे लगनशील एवं अनुभवी शिक्षकों का कमाल है कि उन्होंने बच्चों का सही मार्गदर्शन किया एवं उनपर मेहनत किया। निसंदेह हमारे सभी शिक्षक मुबारक बाद के पात्र हैं।साथ ही बच्चों के रिजल्ट में बच्चों की मेहनत भी सर्वोपरि है।
जियो एकेडमी के शिक्षकों में व्याप्त खुशी है एवं सभी शिक्षकों ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की एवं निरन्तर मेहनत और लगन से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। वहीँ गणित विषय में श्रीकांत कुमार को 100 में से 100 अंक प्राप्त करने पर साईकिल पुरुष्कार दिया गया। इस मौके पर जब्बार, लालू यादव नईम एवं हेमन्त उपस्थित थे।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया ब्यूरों।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें