NH 80 की स्थिति नहीं सुधरी तो होगा चक्का जाम - डॉ० प्रदीप सिंह



कहलगांव : वर्तमान समय में मिर्जाचौकी से भागलपुर तक एनएच 80 की स्थिति अत्यंत दयनीय है! लगातार स्थानीय अखबारों और स्थानीय न्यूज़ चैनल पर मुख्य रूप से NH80 की समस्याओं के आने के बावजूद भी संबंधित पदाधिकारियों और नेताओं ने अब तक इसकी स्थिति में सुधार हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया है!

एनएच 80 की समस्या को लेकर जिला प्रशासन, प्रदेश स्तर के मंत्रीमंत्री, स्थानीय विधायक एवं सांसद भी उदासीन है!युवाओं ने लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से समस्याओं के सुधार हेतु लोगों  का ध्यान आकृष्ट किया ! युवाओं द्वारा एनएचएआई और केंद्रीय मंत्री तक भी आवाज उठाई गई, परंतु NH80 की स्थिति जस की तस बनी हुई !

एनएच 80  की समस्या को लेकर बातचीत के दौरान कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के  उम्मीदवार सह ताड़र महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को बातचीत के दौरान कहा कि वर्षों से जिला मुख्यालय भागलपुर तक पहुंचने हेतु  कहलगांव क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफलाइन मुख्य मार्ग एनएच 80 विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है! बरसात आते ही जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है! वहीं गर्मी के मौसम में ओवरलोडेड वाहनों के चलने से सड़कों पर धूल के कारण अत्यधिक प्रदूषण होने लगता है!

अक्सर एनएच 80 पर महाजाम की समस्या होती है, जिसके कारण कहलगांव से भागलपुर पहुंचने में 6 घंटे भी लग जाते हैं! जाम के कारण कभी-कभी मरीज भागलपुर पहुंचने के पहले ही दम तोड़ देते हैं! बरसात के दिनों में NH80 की मरम्मत के लिए खानापूर्ति की जाती है, जिससे ठेकेदार और नेता दोनों को लाभ मिल जाता है! प्रशासन की मिलीभगत से प्रतिदिन हजारों ओवरलोडेड वाहन के चलने से रोड की स्थिति जर्जर हो जाती है! विभिन्न जगहों पर रोड किनारे अतिक्रमण के कारण भी अक्सर जाम लगा रहता है!

चुनाव के समय नेताओं द्वारा कई प्रकार के वादे किए जाते हैं , परंतु चुनाव जीतने के साथ ही वे सभी वादे भूल जाते हैं! उन्होंने कहा कि अगर यथाशीघ्र NH80  की समस्या का समाधान नहीं होगा, तो वे युवाओं के साथ सड़क पर उतरेंगे और जगह-जगह एनएच 80 को जाम किया जाएगा! उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से कहा कि यदि इस समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो, वे चक्का जाम के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें !

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें