मेरे कार्यकाल के दौरान भू माफियाओं की मंशा कभी पूरी नहीं होगी - दीपिका

गोड्डा:  वर्तमान महागामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि महागामा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई सालों से भू-माफिया कमजोर वर्गों के लोगों की जमीनों को हड़पते आ रहे हैं।


 अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल से पूर्व यह कार्य चलते आ रहा है लेकिन जब मैं चुनाव लड़ रही थी उस वक्त कुछ लोग मेरे साथ थे।


 वो लोग मेरे चुनाव जीतने के बाद मुझ पर दबाव बनाने लगे कि मैं भी उनके द्वारा किए जा रहे जमीन कब्जे में उन्हें संरक्षण दूं लेकिन मैं यह आश्वस्त करना चाहती हूं कि ऐसे कार्य करने वाले लोगों को कानून के तरफ से सजा दिलाई जाएगी।

आगेे विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान भू माफियाओं की मंशा कभी पूरी नहीं होगी महागामा की जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है और मेरा दायित्व है कि मैं उनका हर कदम पर साथ दूं उन्होंने महागामा विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है।

 कि यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी भू माफियाओं से परेशान है तो वह सीधे मुझसे संपर्क कर जानकारी दे सकते है। कानूनी तौर पर हम पीड़ित लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करेंगे।

Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें