भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि


हनवारा:  हनवारा मंडल के भोजुचक ग्राम में भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष  दिनेश सिंह ने संविधान निर्माता एवम भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्यतिथि मनाया गया। 

उन्होंने कहा कि डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। 

उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। 
श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे।


आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे।


 इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्त्ता राकेश बिहारी शर्मा, संजय संगम, सुबोध यादव, गोड्डा ज़िला भाजपा  कार्यसमिति सदस्य जिच्छु रविदास इत्यादि उपस्थित थे। 

- उजागर मीडिया टीम, हनवारा। 
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें