सगे चार भाइयों के घर में लगा आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक

हनवारा: थाना क्षेत्र के परसा गांव में बनबारी रविदास के सगे भाई के घर में अचानक आग लग जाने से मवेशी सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार देर शाम को बनबारी रविदास के घर में अचानक आग लग गई।

 फिर क्या था देखते ही देखते आग ने पास के बनबारी रविदास के चारों भाई के मकान  को अपने चपेट में ले लिया। 
आग की लपटें देख आसपास के लोग एकत्रित हुए और आग पर पानी डालकर  बुझाने का प्रयास किया  लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उस पर नियंत्रण पाना काफी चुनौती भरा था लेकिन काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा सका।

सूचना पर पहुंचे हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर अग्निकांड से सम्बंधित कारणों का जायजा लिया।

 घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।साथ ही साथ मवेशी भी बुरी तरह जल गया।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  आगजनी की घटना में चावल, दाल, आटा, गेहूं, कपड़ा, बर्तन ,समेत महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गया। 
पीड़ित परिवार गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करता है घर में आग लगने से उसके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सभी भाई अपना परिवार का भरण पोषण घर में रहकर मजदूरी कर करते हैं। हलांकि पीड़ित परिवार से गांव के समाजसेवी द्वारा तत्काल कुछ राहत सामग्री दिया गया है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें