भारतीय जनतंत्र मोर्चा जिला सरायकेला खरसावां के विधायक सह अध्यक्ष सरयू राय के आवाहन पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर किया गया वृक्षारोपण

गोड्डा: शनिवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा जिला सरायकेला खरसावां के विधायक सह अध्यक्ष सरयू राय के आवाहन पर दामोदर बचाओ आंदोलन 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर

सभी कार्यकर्ताओं ने आदित्यपुर नगर निगम के सपांडा़, आनंदपुर, शांति नगर ,सतबहिनी,गम्हरिया कांड्रा, डीवीसी मोड, जयप्रकाश उद्यान,नीमडीह हंटर,पथरेड़ी, चांडिल स्टेशन रोड मे पदाधिकारियों के द्वारा सैकड़ों के संख्या में वृक्षारोपण किया गया।


प्रमुख रूप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महासचिव श्री संजीव आचार्य के सहयोग से सरायकेला खरसावां के DFO माननीय आदित्य , रेंज ऑफिसर प्रमोद कुमार जी तथा पदाधिकारी नर्सरी के टुड्डू जी के द्वारा काफी सहयोग मिला।

 विश्व पर्यावरण दिवस को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय महासचिव सा कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य ने कहा कि 5 जून को पर्यावरण पर्व के रूप में जिला प्रशासन एवं सरकार मनाते आ रहा है, बल्कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा 5 जून को प्रतिरोध, प्रतिरक्षा एवं प्रोत्साहन के रूप में मनाना, साथ ही जितने भी वृक्ष रोपण किया गया है।
सारे वृक्षों को लगाना और उन्हें बचाना यह हम लोग का दायित्व और संकल्प है। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरायकेला खरसावां के वरिष्ठ नेता बुलेट सिंह, आलोक रंजन, राजेश गोप, अजय माझी, राजू यादव युवा नेता अमित कुमार सिन्हा, विक्की उपाध्याय, संजय झा, उत्तम पाल, हीरा यादव, छोटू सिंह, रंजीत किशोर द्विवेदी,अखिलेश तिवारी, तपन कुमार ,धर्मेंद्र गोप, अजय कुमार गोप, ज्योति कुमार, मुन्ना सिंह, गौरव कुमार,रॉकी कालिंदी, अजय टूडू ,साधन प्रमाणिक, गीताई गोप सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उक्त: कार्यक्रम में शामिल थे।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें