सेवानिवृत्त प्रोफेसर को दी गई भावभीनी विदाई

हनवारा:  सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के अंगीभूत इकाई मिल्लत कॉलेज परसा के हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ हेमलाल शर्मा अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। महाविद्यालय के सभी कर्मियों ने प्रोफेसर को नम आंखों से विदाई दी। 

इन्होंने लगभग 39 वर्षों तक इस कॉलेज की सेवा की। कॉलेज में अभी ये इंटर के प्रभारी और बरसर के पद पर भी कार्यरत थे। प्राचार्य डॉ तुषार कांत ने आज उनके अवकाश ग्रहण करने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उन्हें आगे जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही प्राचार्य डॉ तुषारकान्त ने कहा कि डॉ हेमलाल शर्मा के द्वारा महाविद्यालय को समर्पित समय को यह कॉलेज कभी नही भूल सकता।

 उन्हें महाविद्यालय हमेशा याद करती रहेगी। डॉ हेमलाल शर्मा एक नेकदिल और हँसमुख इंसान थे। जिन्होंने महाविद्यालय को संवारने में भी अहम योगदान दिया है। एक ऐसे महाविद्यालय को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में इनकी बड़ी भागीदारी है। 

महाविद्यालय के यह मजबूत कड़ी थे। कोई शिक्षक भले ही सरकारी तंत्र के अनुसार सेवानिवृत्त हो जाते है, मगर वो दिल मे हमेशा कदम से कदम मिलाए रहते है। बीते हुए कल की सारी यादें संजो को रखा जाता है ताकि उसे बार बार याद करते रहें।

 हिंदी विषयों में यहां के बच्चों के प्रति एड़ी चोटी लगाने में भी गुरेज नही करते थे। यानी अपनी पूरी जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिए थे। 

वहीं अवकाश ग्रहण के समय प्रोफेसर अशरफ करीम, प्रो संदीप कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोहम्मद ज़फीरुद्दीन,मु0 अब्दुल्लाह एवं मु नदीम कमर सहित महाविद्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें