लापता व्यक्ति की तलाश, सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा उचित इनाम.......

भागलपुर : लापता व्यक्ति की तलाश है,जो इस लापता व्यक्ति की सूचना देंगे उसे परिजनों के तरफ से उचित इनाम दिया जाएगा। 

मालूम हो कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशी गांव निवासी अमृत पासवान बीते चार दिनों से लापता है। जिसका परिजनों द्वारा सगे संबंधियों में खोजबीन करने के बाद पता नहीं चल रहा है। जिसकी जानकारी लापता व्यक्ति के पुत्र सुनित कुमार ने दी है।
उन्होंने सुल्तानगंज थाने में अपने पिता के गुमशुदा की रिपोर्ट लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में लिखा है जिसके साथ साथ सुनित कुमार ने इस बात का उल्लेख किया है कि उनके पिता अमृत पासवान बीते 26 जुलाई 2021 सोमवार को सुबह बिना कुछ बताये घर से निकले गये है। 

बताया गया है कि लापता व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं और ब्रेन हैमरेज होने के कारण स्पष्ट रूप साफ साफ बोल नहीं पाते हैं। जिसके बाद अबतक घर वापस नहीं लौटे हैं। लापता व्यक्ति की काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला रहा है।

 अगर किसी को इसके बारे में जानकारी मिले तो फोन नम्बर 9572519700,9718294711 पर दें।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें