रेल पटरी पर एक महिला का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी का माहौल


ब्यूरो रिपोर्ट:-कहलगांव 
      बालकृष्ण कुमार 
 कहलगाँव: एकचारी - कहलगांव रेलवे स्टेशन के बीच स्थित शीतला माता मंदिर के समीप रेलवे पटरी पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

सुबह - सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो किसी की नजर रेल पटरी पर पड़े शव पर पड़ी, इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दिया। सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।
 मृतक महिला के पास एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसकी सहायता से उसकी पहचान हुई। मृतका महिला की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनोखर गांव निवासी स्वर्गीय जिच्छु यादव की पत्नी मोसमात प्रियंका देवी के रूप में हुई।

 मृतका महिला के पति की मृत्यु लगभग 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है। पति की मृत्यु के पश्चात महिला किसी तरह अपना जीवन - यापन कर रही थी। वह अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर चल बसी, महिला की मृत्यु के बाद सबसे बड़ी समस्या चारों बच्चे का जीवन यापन है, जो अपनी मां पर निर्भर थे।

सुसाइड या मर्डर?

महिला के शव बरामद होने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। महिला के निधन पर लोगों का संशय बरकरार है। महिला द्वारा सुसाइड किया गया है या महिला का मर्डर किया गया है ?? पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें