हनवारा: शनिवार को आजीविका महिला संकुल संगठन हनवारा के तत्वावधान में महागामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित विश्वासखानी पंचायत के संग्रामपुर गांव में दुर्गा मंदिर के समीप वार्षिक आम सभा सह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महागामा प्रखंड प्रमुख अफसाना बानो उपस्थित हुई। कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख अफसाना बानो ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया।
साथ ही जेएसएलपीएस के हनवारा क्लस्टर के छह पंचायत की समूहों की महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं इस आम सभा मे हनवारा क्लस्टर अध्यक्ष गीता देवी ने पूरे क्लस्टर अंतर्गत आने वाले सभी समूहों एवं ग्राम संगठनों का लेखा जोखा को विस्तार पूर्वक बताया और पूरे साल भर में राज्य सरकार के द्वारा हनवारा क्लस्टर के 300 समूह एवं 17 ग्राम संगठन में महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने कुल एक करोड़ 17 लाख रुपये का सहयोग किया है।
साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान चालये जाने की योजना बनाई गई। इधर कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से शुरू किया गया। वहीं मुख्य अतिथि महागामा प्रखंड प्रमुख अफसाना बानो ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएसएलपीएस के तहत महिलाओ को स्वरोजगार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई तरह कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
ताकि महिलाएं किसी के मोहताज न होकर आत्मनिर्भर बनें। बेहद खुशी की बात है कि हनवारा क्लस्टर में बड़ी संख्या में लगभग 300 समूह चलाई जा रही है। इससे क्षेत्र एवं आसपास के महिलाओं को अपने हुनर को दिखाने में समझिए कि एक प्लेटफार्म मिल गया है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में जा सकती है।
जिन्होंने महिलाओं को कमजोर समझा वो महिलाएं ही अब देश के महामहिम राष्ट्रपति हैं, महिलाएं पायलट बनकर आसमान में हवाओ से बात करती हैं। महिलाओ अब हर क्षेत्र में ही आगे बढ़ कर उतर चुकी है। इस लिए महिलाएं घर मे बैठकर हाथ पर हाथ रखकर नही बैठने वाली वो अब समूह से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार चला सकती है।
सरकार भी इस ओर कटिबद्ध है। आजकल की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों कम नही है। वो अंतरिक्ष पर जाकर मिशाल कायम कर सकती है। इसलिए महिला बहने खुद को एक कड़ी के लिए कमजोर नही समझें, एक महिला तो मां के साथ साथ पत्नी, बेटी एवं हर कार्य क्षेत्र में अपना दायित्व को निभा सकती है।
साथ ही कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के साथ साथ महिलाओं को जागरूक होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर डीपीएम राहुल रंजन, बीपीएम चन्दन आचार्य, प्रमुख प्रतिनिधि असलम प्रवेज, पवन कुमार यादव, काजेश कुमार,अंगूरी खातून,आमना सोगरा एवं सुलोचना देवी सहित महिला समूह की सैंकड़ो महिलाएं उपस्थित थीं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें