कोरोना से जंग जितने वाले 20 मरीजों को दी गई अस्पताल से विदाई : उपायुक्त



  • सावधानी-सतर्कता के साथ मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी और साफ-सफाई पर दे विशेष रूप से ध्यान- उपायुक्त

देवघर : जिले के सारठ प्रखंड के कोरोना संक्रमित 17 व सारवां प्रखंड के 03 मरीजों की सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात बिलकुल सामान्य पायी गयी है। इसके उपरांत शनिवार को बीसों मरीजों को संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके पश्चात सभी मरीजों 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन व सावधानी बरतने की हिदायत के साथ माँ ललिता अस्पताल से छुट्टी दी गयी, अब ये बिलकुल स्वस्थ हैं, जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है।

इस मौके पर वरीय अधिकारियों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तालियां बजाकर मरीजों को अस्पताल से विदाई दी गई। जिसके बाद सभी मरीजों को एम्बूलेंस के द्वारा उनके घर तक पहुंचाया गया।

इसको लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि पिछले दिनों इन सभी मरीजों की रिपोर्ट पोजेटिव प्राप्त हुई थी। इलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर चेस्ट एक्स-रे और मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनका रिपोर्ट नेगेटिव आया है एवं ये पूर्णतः स्वस्थ पाए गए। इसके अलावे वर्तमान में 10 पोजेटिव केस अभी भी जिले में एक्टिव है। ऐसे में पैनिक होने या घबराने की आवश्यकता नहीं मगर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत हम सभी को है।
इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण और हम सभी के लिए ये खुशी की बात है कि ये 20 मरीज कोरोना नामक इस जंग का डट कर सामना करते हुए इस पर जीत हासिल की है और आज वे बिलकुल स्वस्थ व सुरक्षित हैं। आशा है कि इसी प्रकार आज संक्रमित पाये गये अन्य 10 मरीज भी कोरोना नामक इस महामारी को हराकर जल्दी स्वस्थ हो जाएं।


  • डिस्चार्ज होने के बाद पांचों मरीज ने चिकित्सकों की टीम को बताया भगवान का रूप 


अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी मरीजो ने बताया कि अस्पताल में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाने के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया। यह भी बताया कि कोरोना एक भयंकर बीमारी है। कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने किया। बस हिम्मत बनाये रखे, डाॅक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिये लोगो को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बच सकते है।


  • सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का धन्यवाद- उपायुक्त 


इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय ने माँ ललिता हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सकों की टीम के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजायी करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही कोरोना के इस जंग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे सभी कोरोनो वारियर्स का धन्यवाद और अभिनन्दन किया गया।

 - ब्यूरो रिपोर्ट, देवघर।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें