नयानगर बिजली सबस्टेसन को लेकर पूर्व भाजपा विधायक ने कसा तंज, कांग्रेस को बताया विकास विरोधी


हनवारा/गोड्डा : महागामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार भगत ने कहा है कि काँग्रेस के विकास विरोधी प्रवृति के कारण नवनिर्मित नयानगर बिजली सबस्टेसन को अभी तक चालू नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। विदित हो कि महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम- नयानगर में पूर्ववर्ती रघुवर दास जी की सरकार द्वारा करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बिजली सबस्टेशन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी।

जिला प्रसाशन के द्वारा सभी आवश्यक क़ानूनी प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद नयानगर सबस्टेसन निर्माण हेतु विभाग को भूमि आवंटित की गई थी | परन्तु बिजली सबस्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा नयानगर में विजली सबस्टेशन निर्माण का भरपूर विरोध किया गया था। उन लोगों द्वारा निर्माण कार्य के विरोध में कई सारे असंवैधानिक हथकंडों का भरपूर उपयोग किया गया, यहां तक कि इनलोगों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को आगे कर निर्माण कार्य को रोकने से लेकर पुलिस एवं अन्य पदाधिकारियों पर पथराव एवं तोड़-फोड़ जैसी अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था।

परन्तु तत्कालीन रघुवर दास जी की सरकार का विकास के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति तथा प्रशासनिक तत्परता के कारण विकास विरोधी कांग्रेसियों की मंशा सफल नहीं हुई। लगातार हो रहे विरोध के बावजूद भी नयानगर में बिजली सबस्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सारे हथकंडे विफल होने के बाद पुनः कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष द्वारा उक्त सब स्टेशन का निर्माण कार्य रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है, जिसकी अगली सुनबाई 31 जुलाई को होना है।

जबकि ग्राम- नयानगर में नवनिर्मित विजली सबस्टेशन आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए पूर्णतः तैयार हो चूका है, केवल चालू कराने की आवश्यकता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग नहीं चाहते हैं कि नयानगर पावर सबस्टेशन चालू हो, ये कांग्रेसी लोग विकास विरोधी हैं, इन्हें आमजनता के हितों से कोई मतलब नहीं है, इन्हें केवल जाती-पाती करके अपनी राजनीति चमकाने से मतलब है। इसीलिये काँग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रखंड अध्यक्ष से हाईकोर्ट में याचिका दायर कराया गया है, ताकि इसका मामला वर्षों तक क़ानूनी पचड़े में फंसे रहे एवं नयानगर पावर सबस्टेशन चालू नहीं हो। लेकिन मुझे विश्वास है कि सत्य की जीत आवश्य होगी।


नयानगर पावर सबस्टेशन के चालू हो जाने से प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की आम जनता को निर्वाध विजली की सुविधा मिलेगी साथ हीं साथ महागामा सबस्टेसन का भी लोड घट जाएगा, जिससे महागामा प्रखंड के अन्य सभी क्षेत्रों में भी आम जनता को निर्वाध विजली आपूर्ति हो सकेगा। इसलिये मैं सरकार एवं विधुत विभाग से मांग करता हूँ कि जनहित में अविलम्ब नवनिर्मित नयानगर पावर सबस्टेशन को चालू करें, ताकि आम जनता को इस नवनिर्मित सब स्टेशन से निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो सके।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें