शिक्षित बेरोजगार युवकों को आखिर क्यों करना पड़ा सड़क जाम, आईये जानते है पूरा मामला


गोड्डा : ईसीएल की राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रवाहित शिक्षित बेरोजगार युवकों ने रोजगार की मांग को लेकर बुधवार की सुबह तेतरिया चौक के पास रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षित बेरोजगार युवकों ने कहा कि राजमहल परियोजना प्रबंधक बाहरी लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन स्थानीय बेरोजगार युवक रोजगार से वंचित रखा जा रहा है जिसके कारण दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।

परियोजना में रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कई बार प्रबंधक से वार्ता हुई हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला लेकिन रोजगार नहीं मिला जबकि कोयला खदान के कारण वायु प्रदूषण से लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। वायु प्रदूषण के कारण लोग टीबी, दमा के अलावे कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में आने से मौत के गाल में समा रहे हैं। ब्लास्टिंग से घरों में दरार उत्पन्न हो जा रही है इसके अलावे कई समस्याएं उत्पन्न हो गई है जबकि राजमहल परियोजना में जमीन देकर परिवार के अन्य सदस्य बेरोजगार है। रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है।

लॉकडाउन के कारण रोजी- रोजगार समाप्त हो गया है। ऐसे में घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। रोड जाम की सूचना मिलते ही महागामा पुलिस जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया गया इसके बाद वार्ता के लिए एरिया कार्यालय ले जाया गया जहां राजमहल परियोजना के एमके राव यादव  के समक्ष शिक्षित बेरोजगार युवकों का शिष्टमंडल के साथ वार्ता हुई वार्ता सफल रही वार्ता में आश्वासन मिला की आप लोग अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करें ताकि आप लोगों को रोजगार दिया जा सके इसके बाद जाम को समाप्त किया गया। जाम दोपहर करीब एक बजे समाप्त हुआ जिसके कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई जाम में कई पदाधिकारियों की गाड़ी भी फंसी रही।

- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें