गोड्डा : दोनो कंटेनमेंट जोन में होगी ड्रोन कैमरे से निगरानी, डीडीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी


गोड्डा : सोमवार को उपायुक्त गोड्डा किरण पासी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गोड्डा सुनील कुमार ,सिविल सर्जन गोड्डा शिव प्रसाद मिश्रा ,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा पीएम संजय कुजूर के द्वारा  संयुक्त रुप से  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई । प्रेस कॉन्फ्रेंस में  उपविकास आयुक्त गोड्डा सुनील कुमार के द्वारा बताया गया कि गोड्डा जिले में  कोरोना जांच हेतु भेजे गए सैंपल में से 7 सैंपल  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज सिकटीया स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती हैं। तथा एक कोरोना  पॉजिटिव गोड्डा शहरी क्षेत्र के असनबनी के हैं एवं एक कोरोना पॉजिटिव बसंतराय प्रखंड के ग्राम वरन के हैं।

इसे भी पढ़े : - कोरोना मरीज मिलने के बाद आसनबनी एवं बसंतराय प्रखंड के ये इलाका हुआ पूरा सील, नो एंट्री जोन घोषित

साथ ही साथ डीडीसी सुनील कुमार के द्वारा कंटेनमेंट जोन की जानकारी देते हुए बताया गया कि आसनबनी में पॉजिटिव पाए जाने के कारण असनबनी  नगर परिषद क्षेत्र गोड्डा को कंटेनमेंट जोन निर्धारित किया गया है। एवं बसंतराय प्रखंड के हिलाबै पंचायत के ग्राम वरन को कंटेनमेंट जोन निर्धारित किया गया है आगे  बताया गया कि मध्य विद्यालय भवन फसियाडंगाल गोड्डा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में कंटेनमेंट जोन के नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है ।असनबनी  क्षेत्र के वरीय प्रभार में श्री प्रदीप कुमार शुक्ला अंचलाधिकारी गोड्डा सदस्य इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किए गए हैं ।उनके सहयोग हेतु तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।इसी प्रकार ग्राम वरन कंटेनमेंट जोन  के नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिनके वरीय  प्रभार में  शेखर कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतराय सह अंचल अधिकारी बसंतराय को नियुक्त किया गया है उनके सहयोग हेतु तीन पालियों  में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 064 22 222002 है महोदय के द्वारा कंटेनमेंट जोन में खाद्य आपूर्ति के लिए भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

सूचना जनसंपर्क विभाग के द्वारा ड्रोन कैमरा की व्यवस्था दोनों कंटेनमेंट जोन में करने के लिए निर्देशित किए गए महोदय के द्वारा बताया गया कि कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गोड्डा को निर्देश दिए गए हैं कि दोनों कंटेनमेंट जोन में निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में संपूर्ण प्रभार में प्रदीप कुमार शुक्ला अंचलाधिकारी गोड्डा इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किए गए हैं दोनों कंटेनमेंट जोन वरीय  प्रभार के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम को नियुक्त किए गए हैं उनकी देखरेख में पूरी टीम कार्य करेगी।

सिविल सर्जन गोड्डा एसपी मिश्रा के द्वारा बताया गया कि  कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियां प्रदान कर लोगों को जागरूक किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को आवश्यक जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कंटेनमेंट जोन की स्थापना कर ली गई है दोनों कंटेनमेंट जोन में पुलिस कर्मियों की व्यवस्था 24 घंटे की गई है। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती जैसी विनीता केरकेट्टा उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें