हनवारा/गोड्डा : महागामा प्रखण्ड अन्तर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खुर्द डुमरिया निवासी पारा शिक्षक मो०रियाजुद्दीन उर्फ़ रियाज (50 वर्ष) एवं गोड्डा मुफसील थाना क्षेत्र स्थित दियरा गांव निवासी उप मुखिया अवधेश कुमार सिंह उम्र करीब 42 वर्ष के खिलाफ जालसाजी एवं धोखाधड़ी के आरोप में हनवारा थाना कांड संख्या 32/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
इसकी जानकारी हनवारा थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने दी। बताया जाता है की दोनों आरोपी ने हनवारा थाना क्षेत्र के आलावे जिले के विभिन्न गावों के गरीब निसहाय के सैकडों पुरूष एवं महिला बुजुर्गो का बृद्धा पेंशन कराने के नाम पर सभी से करीब दो हजार रूपये से लेकर तीन हजार रूपया तक वसूली किया गया है। वसूली का पैसे को दोनों आरोपियों ने अपने निजी उपयोग में खर्च कर लिया है।
ठगी का शिकार हुए गरीब निसहाय बृद्धा पेंशन का आश लगायें बैठे है। बृद्ध ब्यक्तियो द्वारा काफी दिनों तक प्रतीक्षा किया गया। अंततः उम्मीद पर पानी फिरता देखकर थाना क्षेत्र के दर्जनों पुरुष एवं महिला बुजुर्गो द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया था। उक्त आवेदन के आलोक में जब पत्रकार द्वारा आरोपी से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने गुनाह को स्वीकार करते हुए सारे लोगों का पैसा खर्च हो जाने बात को स्वीकार कियागया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हनवारा थाना क्षेत्र के आलावे जिले के विभिन्न गावों से करीब पांच सौ पुरूष एवं महिला बुजुर्गो से रुपये का ठगी कर अपने निजी उपयोग में खर्च कर लिया है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी एवं धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें