गोड्डा में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, ये इलाका हुआ सील




  • जांच और ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू:- उपायुक्त 


गोड्डा : सोमवार देर रात्रि पोड़ैयाहाट प्रखंड के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक और कोरोना मरीज मिलने के बाद पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र का पूरा इलाका सील किया गया एवं नो एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है। वहीँ गोड्डा उपायुक्त किरण कुमारी पासी के द्वारा अधिकारिक पुष्टि की गई है कि जिले में पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिले में वर्तमान में अभी तक दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है।

ज्ञात हो कि अब तक जिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। जिसमें 8 मरीज पूर्ण रूप से ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं। पोड़ैयाहाट प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद उक्त इलाके को पूरी तरह से सील करते हुए इलाके को नो एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है।


इस दौरान महोदया के द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना से संक्रमित पाया जाने वाला युवकों  की संपूर्ण निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। इसके अलावे एहतियात के तौर पर किसी के भी आने-जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही इससे जुड़ने वाले सभी मार्ग को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।  
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें