करंट लगने से बोरिंग गाड़ी के खलासी की हुई मौत



  • करंट लगने से बोरिंग गाड़ी के खलासी की घटनास्थल पर हुई मौत

पथरगामा/गोड्डा : मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे के आसपास पथरगामा के बाबा  जी पहाड़ स्थित निर्माणाधीन विवाह भवन में बोरिंग करने के लिए जा रहे बोरिंग वाहन संख्या टी एन 77 1551 का 11000 बिजली के तार से सट जाने से वाहन में बिजली दौड़ गई ,जिससे खलासी छत्तीसगढ़ निवासी 19 वर्षीय दुल सिंह की मौत हो गई।

आनन-फानन में लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया।जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की।घटना के बारे में बताया गया कि चिलकारा पंचायत भवन के समीप कोहवारा सड़क पार कर रहे 11000 बोल्ट की तार से गाड़ी को बचाकर पार कराने के दौरान खलासी ने गाड़ी से उतर कर तार से बचकर गाड़ी निकालने का इशारा करने लगा तभी गाड़ी बिजली की तार से सट गई ।गाड़ी में करंट दौड़ते ही गाड़ी पकड़े हुए खलासी को करंट ने अपने गिरफ्त में ले लिया।

खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह अस्पताल पहुंच लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- शशि कुमार भगत, उजागर मीडिया, पथरगामा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें