हनवारा / गोड्डा : पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार रविवार को हनवारा थाना परिसर में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक कि अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद कुमार कर रहे थे। हनवारा थाना प्रभारी द्वारा बैठक में थाना क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्तियों को बुलाया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने लोगों को बताया कि कानून हाथ में ना लें, अन्यथा भारी पड़ सकता हैं।
उन्होंने बताया कि नो एंट्री, मॉब लिंचिंग, कानून व्यवस्था, भूमि विवाद का मामला, प्रेम प्रसंग का मामला, घरेलू हिंसा एवं जादू टोना, आदि रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही साथ परिवारिक परामर्श केंद्र थाना परिसर में खोलने का निर्देश दिया गया। जिसमें थाना प्रभारी के आलावे महिला पुलिसकर्मी, समाज के गण्यमान्य व्यक्ति, डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता आदि के साथ जिसमें आधी संख्या महिलाओं की होगी।
बैठक में गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी बात को थाना प्रभारी के समक्ष रखा। लोगों ने कहा कि हनवारा में नो एंट्री को लगाना बेहद जरुरी है। आये दिन छिटफुट घटनाएँ होती रहती है।
ज्ञात हो कि हनवारा में सड़क कि चौड़ाई कम होने कि वजह से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने के कारण आमजनों को आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ थाना परिसर में पारिवारिक परामर्श केंद्र जल्द ही खोलने की बात थाना प्रभारी ने कही ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो कि समस्याओ का हल तुरंत हो सके।
- क्या कहते हैं थाना प्रभारी
हनवारा थाना प्राभरी विनोद कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी तरह के कोई अप्रिय घटना घट जाए तो इसकी सूचना थाना प्राभरी को अविलंब दें। अगर कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेता है तो किसी को बख्शा नही जायेगा।
वहीँ इस दौरान जिला कांग्रेस के महासचिव याहया सिद्क्की, हनवारा के मुखिया मंजूर आलम, समाजसेवी अजमेर उर्फ़ मूसा, केशरी यादव, मुखिया प्रतिनिधि कोयला गुलाम रसूल, महागामा प्रमुख यूनुस अली, डॉ० लखन लाल साह, केशरी यादव, मुखिया अख्तर हुसैन, पूर्व मुखिया मंजर आलम आदि दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया ब्यूरो।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें