महागामा / गोड्डा : मंगलवार को महागामा दियाजोरी रोड में अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों को अपने तीर धनुष के आगे झुकने पर मजबूर कर देने वाले संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सिदो - कान्हू हूल दिवस पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक अमर शहीद सिदो - कान्हू, चांद- भैरव व अन्य वीरों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। साथ ही कहा कि आइए इस अवसर पर हम संकल्प लें कि हम सब साथ मिलकर इन महानायकों के सपनों का झारखंड बनाएंगे।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव इकराम अंसारी, गोड्डा जिला कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सह ज़िला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ में बसुआ पंचायत के मुखिया रहीम अंसारी, झामुमो नेता खुर्शीद मुन्ना, प्रखंड अध्यक्ष अजीमुद्दीम, इब्राहिम अंसारी मुख्तार अंसारी अंसार अंसारी, दर्जनों कार्यकर्ता आदि मौके पर मौजूद थे।

- उजागर मीडिया टीम,महागामा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें