महागामा / गोड्डा : एनएसयूआई ने गुरुवार को महागामा प्रखंड अंतर्गत मिल्लत कॉलेज परसा में सभी तरह के शुल्क माफ करने को लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति से मांग करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दे कि सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय में अगले सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिससे निचले तबके के लोगो को शुल्क जमा करना बेहद मुश्किल होगा। इस समय पूरा देश कोरोना महामारी में जूझ रहा है।
जबकि निचले तबके के लोगो का आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। ऐसे में गरीब बेसहारा दाने दाने के लिए तरस रहे हैं। लॉकडाउन में रोजमर्रा की सारी मुनाफा बन्द हो गया। ऐसे में गरीब परिवार से आने वाले छात्र एवं छात्राओं को शुल्क जमा करना चुनौती से कम नही होगा। वहीं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि ज्ञापन कुलपति के नाम से था, प्राचार्य के द्वारा ज्ञापन को सौंपा गया।
ये मांग छात्रहित के लिए है इस महामारी में शुल्क वसूलना कहीं से भी उचित नही है। क्योंकि इस महामारी में लोगो तरह तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आगे उन्हौने कहा कि अगर शुल्क वसूलती है तो गरीब मजदूर के बच्चे पढ़ाई से वंचित हो जाएंगे। इस वैश्विक महामारी में गरीब मजदूर एवं निचले तबके के लोगों को रोजगार को लेकर काफी चिंचित है।
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति से मांग करता हूँ कि छात्र हित के लिए इस मामले को गम्भीरता से लिया जाय साथ ही साथ प्रवेश शुल्क के साथ साथ सभी अन्य शुल्क माफ किया जाय। मौके पर एनएसयूआई यूनिवर्सिटी सदस्य रोनित कुमार, मो० असलम, मो० साजिद एवं मो० अख़लाक़ मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें