मनरेगा में हो रहा है अवैध निकासी, मजदूरो ने बीडीओ से की शिकायत


मेहरमा : मजदूरों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन लिखा, जिसमे कहा गया कि सुखाड़ी पंचायत के ग्राम शोभापुर में  देव गोस्वामी के खेत से सूर्य नारायण पंडित के खेत तक बांध की खुदाई की गई है। जिसमें 8 मजदूरों ने काम किया है पर अभी तक पैसा नहीं मिला है।

मजदूरों ने आगे अपने आवेदन में लिखा है कि ऑनलाइन के अनुसार 20 मजदूरों का गलत तरीके से पैसा निकासी किया गया है। इन सभी मजदूरों में से कोई दुकान चलाते हैं, कोई अदानी कंपनी में काम करते हैं एवं कोई घर में रहते हैं और कार्ड बनवा कर पैसे निकासी करवा लेते हैं। जो मजदूर मनरेगा में काम करते हैं। उसका ना कार्ड बनता है और ना ही उन्हें पैसे मिलते हैं।

मजदूरों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग कि है, जो मजदूरों को काम किए हैं उन्हें पैसे दिलवा जाय एवं काम में हुई गड़बड़ी पर उचित कार्रवाई किया जाए।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें