![]() |
| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में इलाजरत राजमिस्त्री |
पथरगामा : जिले के पथरगामा में घर बनाने के क्रम में राजमिस्त्री मचान से गिर गये। जिससे वो आंशिक रूप से घायल हो गया। घायल राजमिस्त्री 55 वर्षीय भीम ततंवा है। घायल भीम तंतवा को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया। जहाँ ऑन ड्यूटी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र पासवान ने घायल भीम तंतवा का प्राथमिक उपचार किया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र पासवान ने बताया कि राजमिस्त्री भीम तंतवा के कमर में गम्भीर चोट लगी है।
प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक दवा देकर राजमिस्त्री को घर भेज दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरगामा में एक घर बनाने के दौरान राजमिस्त्री मचान पर चढा था। मिस्त्री सहारे के लिए एक छड़ को अपने हाथ से पकड़ कर काम कर रहा था। इसी दौरान छड़ एकाएक झुक गया और मचान से राजमिस्त्री नीचे जमीन पर जा गिरा औरघायल हो गया। अनन फानन में परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिये पथरगामा क सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें