देशव्यापी लॉकडाउन में मुख्यमंत्री दीदी किचन के संचालन करने में समूह की दीदियां सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे


गोड्डा : बुधवार को गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 372 मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत 6940 असहाय एवम् बेसहारा, 11106 अतिगरीब, 1527 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 19573 लाभुकों को  दोपहर का भोजन खिलाया गया । जिसमें 11264 महिला और 8309 पुरुष शामिल है।

इससे 854 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है । कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, मज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो की काफी प्रशंसनीय है । साथ ही, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है, खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है।


जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल के दीदियों को जेएसएलपीएस के जिला एवम् प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की और से हरसंभव सहयोग एवम् मार्गदर्शन किया जा  रहा है।

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए  जिले की जनता को संदेश दिए गए  कि बिना मास्क पहने,कभी भी बाहर नहीं निकले, इनके लिए पुलिस विभाग के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिकांश संख्या में लोग जागरूक भी हुए हैं परंतु प्रत्येक व्यक्तियों को मास्क पहनकर बाहर निकलने की सलाह उनके द्वारा दी गई। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखते हुए लोग बाहर में हाट बाजार में  सामानों अथवा अन्य बस्तुओं की खरीदारी करेंगे। ताकि कोरोना  जैसे भयानक संक्रमण से बचा जा सके। मौके पर पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें