उपायुक्त के निदेशानुसार केन्द्रवार ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य सर्वे


गोड्डा : उपायुक्त महोदया गोड्डा किरण पासी के निदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग गोड्डा द्वारा दिनांक 18 से 24 जून तक "गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह" का आयोजन किया गया।इस निमित्त, सभी सहिया, आंगनबाड़ी सेविका को संबंधित केंद्र अंतर्गत ग्रामीणों का दिनांक 19 से 21 जून तक स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर गंभीर रोग यथा- उच्च रक्त चाप, डायबिटीज, स्वांस, लीवर संबंधी बीमारी, मुंह का कैंसर, कुष्ठ रोग, अत्यधिक मोटापा इत्यादि रोगों से पीड़ित लोगों को चिन्हित करने का निदेश दिया गया। 

दिनांक 22 से 24 जून तक आवंटित केंद्रों पर संबंधित एएनएम द्वारा चिन्हित रोगियों की जाँच की गयी। विभाग द्वारा कालाज़ार, मलेरिया, डेंगू, कोविड19 बुखार से पीड़ित रोगियों को भी चिन्हित और जाँच करने कहा गया है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड्डा सदर केटीएस उषा किरण ने दिनांक 22 से 24 जून तक विभिन्न केंद्रों का क्षेत्र भ्रमण कर स्वास्थ्य सर्वे कार्य का पर्यवेक्षण किया। पर्यवेक्षण कार्य में एसडब्लू, एसआई, एमपीडब्लू एवं अन्य ने भी भाग लिया। केटीएस उषा किरण ने विभिन्न केंद्रों पर एएनएम, सहिया से मिलकर कालाज़ार, मलेरिया, डेंगू, कोविड19 आदि बुखार पीड़ित रोगियों की भी जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड्डा सदर के प्रभारी डॉ पीएन दर्वे द्वारा सभी संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक को अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए प्रत्येक जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। 

उपायुक्त महोदया किरण पासी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वस्थ जीवन अत्यंत ही आवश्यक है। केंद्र और राज्य सरकार, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सभी संबंधित एजेंसियां आम नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। रोगों से लड़ने के लिए, आमजन को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए एवं जन कल्याण के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपनी जान जोखिम में डाल कर नियमित रूप से अपनी सेवा अर्पित कर रही है और आम जन भी इसमें सकारात्मक सहयोग करते हुए बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें