बिहार से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या



मुंबई : बॉलीवुड से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रहा है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। रविवार को 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में फंसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। हालाँकि पुलिस को अबतक उनके आवास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक घर बिहार के पटना में है, जहाँ उनके पिता रहते है। सुशांत सिंह राजपूत का मुख्य फिल्म छिछोरें एवं MS DHONI था। महेंद्र सिंह धोनी के जीवनी पर फिल्म बनने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी। ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत के एक्स मैनेजेर दिशा ने भी बीते 8 जून को 14 वें मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी


सुशांत के परिवार से मिले पप्पू यादव, उठायी CBI से जांच कराने की मांग

सुशांत के परिवार से मिलने के बाद ट्विट कर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के गौरव सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते। उनकी मौत की सीबीआई जांच हो। उनके पिताजी से पटना स्थित आवास पर मिलावह सीबीआई जांच चाहते हैंवह कहते हैं कि मौत के दो घंटे पहले उनकी बात हुई थी। खुदकुशी जैसी कोई बात ही नहीं थी। उनके परिजनों से मिलकर भावविह्वल हो गया।

पीएम मोदी ने जताई शोक

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्विट कियासुशांत सिंह राजपूत ... एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार प्रदर्शनों में पीछे रह गए। उनके निधन से स्तब्ध। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें