डीजल - पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर NSUI ने की नारेबाजी


गोड्डा : डीजल एवं पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर गुरुवार को NSUI द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। महागामा गंगासागर से बसुआ चौक तक  पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

 NSUI जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने उजागर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कोरोना जैसे महामारी में डीजल - पेट्रोल के दामों को बढ़ाना बेहद ही निंदनीय है।अभी जनता को खुद रोजगार पे आफत हैं, किसी तरह लोग अपनी ज़िंदगी बसर कर रहे हैं। जनविरोधी भाजपा सरकार बस मंहगाई बड़ाने में लगे हुए हैं।

मुख्य रूप से SC प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, सोशल मीडिया कोडिनेटर अभिनव कुमार सिंह, जिला सचिव बुलबुल, सरवर राज, कासिफ, रोनित, बिपिन बिहारी, साजिद, दिलशाद, प्रकाश यादव एवं इमरान मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें