11000 हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत


पथरगामा : पथरगामा साह टोला निवासी स्वर्गीय मदुली साह के  30 वर्षीय पिंकू साह की चिहारी पहाड़ के समीप 11000 तार की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत। पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक विनोद कुमार साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पिंकू साह पांच भाई हैं जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है घर की स्थिति काफी दयनीय है। पिंकू साह विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल मां का रो रो कर बुरा हाल है। 11000 हहै वोल्टेज तार पथरगामा के इर्द-गिर्द काफी जर्जर हो चुकी है पर आज तक तार का बदलाव नहीं हुआ जिसके कारण अक्सर दुर्घटना होती रहती है पिछले कुछ दिनों पूर्व या 11000 तार की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत हुई थी पर बिजली विभाग की आज तक नींद नहीं खुल पाई है।

 - शशी कुमार भगत, उजागर मीडिया, पथागामा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें