गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या-61/20, दिनांक-02.07.2020 को घटित वाहन लूट की घटना की उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री वाइएस रमेश के निर्देश पर एसडीपीओ गोड्डा की नेतृत्व में टीम गठित कर चार आरोपी जितेन्द्र प्रसाद राय, पुष्पक सिंह, कुन्दन कुमार तुरी एवं मिथिलेश कुमार जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के निशानदेही पर डकैती काण्ड में प्रयुक्त मारुति भेन बिना नंबर का सिल्वर रंग का गाड़ी एवं डकैती काण्ड में लूटी गई मारुति स्विफ्ट डिजायर सफेद रंग, जिसका नम्बर-जे0एच0-01सी0टी0-5446 को देवघर से बरामद कर लिया गया।
घटनास्थल से एक फ़ीट का लोहे का रॉड बरामद किया गया, जिससे वादी को डरा धमका कर कार, रुपया, मोबाइल एवं ए0टी0एम0 लूटा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र प्रसाद राय और पुष्पक सिंह दोनों अभियुक्त के आपराधिक इतिहास भी रह चुका है एवं जेल भी जा चुका है।
- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें