अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल


पथरगामा : गुरुवार की सुबह बांसभिठा चौक पर अज्ञात पिकअप वेन के धक्के से छोटा लतौना निवासी 37 वर्षीय देव नारायण सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया।देवनारायण के सर में गंभीर चोटें आई है।बेहोशी की स्थिति में ही देवनारायण का प्राथमिक उपचार किया गया।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।

घटना के बारे में बताया गया कि देव नारायण सिंह गांधीग्राम से अपने घर की तरफ जा रहा था और पिकअप वेन परसपानी की तरफ से गांधीग्राम की ओर जा रहा था।बांसभिठा चौक के पास पिकअप वेन ने देवनारायण को सामने से धक्का मार कर फरार हो गया।पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक बिनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंच घटना की पूरी जानकारी ली।

- शशि कुमार भगत, उजागर मीडिया, पथरगामा।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें