जमीनी विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष ,बम से किया जख्मी


फुल्लीडुमर (बांका)  : थाना क्षेत्र के भीतिया पंचायत अंतर्गत कारी पहाड़ी में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को जम कर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक गुट ने बम मार कर दूसरे गुट के  एक सदस्य को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मु सफदर अली पुलिस बल के साथ  घटनास्थल पर पहुंचे। जख्मी को इलाज के लिए बांका भेजा। इधर  उक्त मामले में जख्मी के पुत्र सर्जित कुमार ने दूसरे गुट के चार चार सदस्यों पर बम ,लाठी ,खंती  एवं अन्य हथियारों  जान मारने की नीयत से जख्मी कर दिया ।


 जानकारी के अनुसार जख्मी उक्त गांव के साहब यादव हैं ।जबकि आरोपी उसी गांव के ही उमेश मेहता,कुलदीप मेहता ,श्रवण मेहता एवं सुरेंद्र कुमार  को बनाया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार दोनो के बीच जमीन विवाद को लेकर दोनों गुटों में बर्षों से तनातनी चल रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा उक्त  मामले में दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी ।


    -ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया बांका
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें