![]() |
| प्रखंड सभागार महागामा में पंचायत सेवक के मृत्यु होने पर मौन धारण करते प्रखंड कर्मी |
महागामा : महागामा प्रखंड के पंचायत सचिव प्रदीप पंडित की मृत्यु कोरोना वायरस के चपेट में आने से हुई थी। उसके मृत्यु पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने पंचायत सचिव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह नेक इंसान थे। उनके अंदर काम करने की एक अलग जज्बा थी। पंचायत में कार्यों का निष्पादन उनकी पहली प्राथमिकता थी।
वह अपने सहयोगी कर्मियों को साथ लेकर चलते थे। वह जानकार पदाधिकारी के गिनती में जाने जाते थे जिसके कारण उन्हें पंचायत सचिव के अलावे अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जाता था। उनके सहयोगी भी समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेते थे। उनकी मृत्यु से अपूरणीय छती हुई है। मौके पर अंचला अधिकारी अरविंद देवासीष टोप्पो, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश, बीपीओ परसोत्तम मिश्रा, आलोक झा, अनीता हेंब्रम, प्रधान सोरेन के अलावे प्रखंड सहअंचल कर्मी उपस्थित थे।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें