पत्रकारों,स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों आदि की सलामती का मांगी गई दुआ।



दुआ मांगते मुस्लिम समुदाय के लोग।

धनबाद। एक तरफ पूरा देश जहाँ कोविड-19 से लड़ रहा है। वहीँ दूसरी तरफ भयावह बिमारी कोरोना वायरस की चपेट में स्वास्थ्य कर्मी,डॉक्टर,पुलिस कर्मी,पत्रकार आदि आ रहे हैं।

जिसको लेकर शुक्रवार को इस्लाम धर्म में मानने वाले अफजल दिन जुमा के अवसर पर धनबाद के गुलज़ारबाग स्थित समाजसेवी हाजी ज़मीर आरिफ के आवास पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए, दुआ मांगने का आयोजन हुआ।जिस दौरान कई आलिम लोग जमा हुए।

सभी के द्वारा देश एवं दुनिया से कोरोना वाईरस के खात्मे और दुनिया भर में इस बीमारी से जूझ रहे सभी लोगों की सलामती के लिए अल्लाह रब्बुल इज्जत से दुआ मांगी गई। ज्ञात हो की इन दिनों कोरोना बीमारी की चपेट में आए धनबाद के कई पत्रकार बंधुओं के जल्द स्वस्थ होने के लिए विशेष रूप से अल्लाह ताला से दुआ मांगी गयी।

उपस्थित लोगों ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में समाज में निडरता के साथ नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवा देने वाले पत्रकार बंधु, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी एवं समाजसेवक लोग ही वास्तव में कोरोना योद्धा हैं और आज वो खुद ही लोगों की रक्षा करते हुए स्वयं कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

जिससे हम सभी बेहद दुखी हैं और अल्लाह रब्बुल इज्जत से दुआ करते हैं की हमारे सभी कोरोना योद्धा जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर हम लोगों के बीच फिर से लौट आए और कोरोना वायरस जैसे बीमारी का देश व दुनिया से नामों निशान मिट जाए।


                                         ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें