![]() |
| टॉपर राधा को मिठाई खिलाते शिक्षक |
बसंतराय(गोड्डा):- जिला टॉप करने वाली छात्रा राधा कुमारी को शुक्रवार को +2 उच्च विद्यालय बसंतराय में सम्मानित किया गया। राधा ने इसी स्कूल से पढ़ाई कर अपने परिवार सहित पूरे जिले का नाम रौशन किया है।
इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में बेहतर रिजल्ट करने वाले छात्र छात्राओं के परिजन एवं स्कूल के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। राधा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं उन्हें 500 में से 476 अंक प्राप्त हुए हैं।
राधा ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के प्रयास के सहारे अपने लक्ष्य को हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पंडित ने बताया कि राधा ने जिले में अव्वल स्थान लाकर स्कूल का नाम बढ़ाया है।
अन्य छात्रों को मेहनत के लिए और अधिक प्रेरित किया है। ताकि आगामी वर्षों में भी सरकारी स्कूलों का परिणाम और बेहतर हो सके।
वही प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 207 विद्यार्थियों ने मैट्रिक का परीक्षा दिया था जिसमें 152 परीक्षार्थी सफल रहे।प्रथम क्लास से 75 द्वितीय क्लास से 62 और तृतीय क्लास से 15 छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा पास की है। इस मौके पर स्कूल के10वी कक्षाओं के उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्कूल में टॉप 10 में जगह बनाई।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें