कोरोना काल में किसानों की सुधि ले सरकार:-अशोक कुमार


पूर्व विधायक अशोक कुमार का फाइल फोटो।

गोड्डा। महागामा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पूर्व विधायक अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थिति में झारखंड सरकार को राज्य के किसानों के बदहाल स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कोरोना काल में किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। झारखंड सरकार के द्वारा किसानों को कोई भी समुचित सरकारी सहायता नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में किसानों के हित में चलाए जा रहे "कृषि आशीर्वाद योजना" को बंद कर दिया गया।

 सभी किसानों को धान का बीज भी उपलब्ध नहीं कराया गया, और अब बैंक द्वारा किसानों को कृषि ऋण भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसान बेहाल है उन्होनें जैसे-तैसे धान की रोपनी तो लगभग कर लिया है।

 परन्तु अब उन्हें आगे की चिंता सताने लगी है कि वे अपने फसल में खाद-पानी की व्यवस्था कैसे कर पायेगा। ऐसी स्थिति में किसान अब अपने-आप को महाजनों के चंगुल में फंसता हुआ देख रहा है।


इस लिये झारखंड सरकार को  किसानों की सहायता उपलब्ध करने के लिये अविलम्ब विचार करना चाहिये ताकि राज्य के अन्नदाता किसान महाजनों के चंगुल में फंसने से बच सके।

  -जावेद अख्तर,ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें