ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक का पैर कुचला



 गोड्डा। रविवार को महागामा अनुमण्डल अन्तर्गत  हनवारा थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव के नजदीक  मोड़ पर ट्रैक्टर एवं मोटर साईकिल में टक्कर हो गया जिसमे मोटर साईकिल सावर घायल हो गए।

 घायलों में बसंतराय थाना क्षेत्र के नकटा ग्राम निवासी लतीफ़ का 30 वर्षीय पुत्र मुजाहिद उर्फ़ मोहरा  बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को नजदीकी डॉक्टर द्वारा मरहम पट्टी बंधवाया गया। सुचना पाकर हनवारा थाना एएसआई अंजनी कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।

जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार करने महागामा रेफरल अस्पताल भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल सवार हनवारा बाजार से अपने घर आ रहे थे । जैसे ही शहजादपुर गांव से पहले  मोड़ पर पहुंचे तो सुन्दरचक की तरफ से तेज़ गति में जा रहे ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठे और मोटर साइकिल में धक्का मार दिया।


मोटर साइकिल को बचाते तब तक ट्रैक्टर की केचबीन ने युवक को शिकार बना लिया और मोटर साइकिल सवार मुजाहिद का पैर कुचला गया। ग्रामीणों की शोरगुल पर दर्जनों लोग जमा हो गया।वहीं बताया जा रहा है कि धक्का देकर ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भाग गया था लेकिन ग्रामीणों द्वारा ओवर टेक करके खैराटिकर से पकड़ लिया गया।और गाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

       ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें