महागामा : एनएसयूआई के द्वारा झारखंड बोर्ड दसवीं में गोड्डा जिला टॉपर राधा कुमारी 95.2 प्रतिशत अंक व् दूसरा स्थान पर उदय कुमार 95.2 प्रतिशत व् तीसरा स्थान पर सोनी कुमारी 93.8 को डायरी और किताब देकर सम्मानित किया।
साथ ही एन एसयू आई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि हमारे बहनों और भाइयों ने गोड्डा जिला में नाम रौशन किया है और हमलोगों का सर ऊँचा करने का काम किया है। हम इनलोगों का उज्वल भविष्य का कामना करते हैं। शिक्षा जगत में हर पल आपके पूरे परिवार के साथ खड़ा हूँ जहाँ भी हमारी जरूरत पड़े एक बार याद करें।साथ ही सभी के परिवार से मिलकर बधाई दिया।
इस कार्यक्रम में एनएसयूआई ठाकुरगंगटी प्रखंड अध्यक्ष रोनित ,कासिफ ,जिलमहासचिव आसिफ ,आकर्ष कुमार,आदिल ,जिलाउपाध्यक्ष सरवर राज एवं सभी छात्रों के माता पिता उपस्थित रहे।
- उजागर मीडिया टीम।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें