अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया


कहलगांव : कहलगांव के संथालिया स्मृति भवन कहलगांव में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का 7 वां स्थापना दिवस समारोह विधानसभा संयोजक सिलहन खजुरिया पंचायत के मुखिया सुभाष चंद्र भगत की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया!

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक सुभाष चंद्र भगत ने कहा कि वैश्य जाति के सभी 54 उपजाति के लोगों को संगठित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य जाति के उम्मीदवारी सुनिश्चित करने हेतु संगठन लगातार प्रयासरत है! समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भरत साह एवं प्रदेश प्रचार मंत्री गौतम कुमार चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए  विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर वैश्य जाति के सभी 54 उप जातियों के लोगों को संगठित करने की बात कही!

मौके पर शहर के वैश्य जाति के कई गन्यमाण व्यवसायियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए! समारोह की अध्यक्षता कर रहे सुभाष चंद्र भगत ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की बात कही, ताकि भविष्य में  किसी भी चुनाव में वैश्य जाति की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित हो सके!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें