ठाकुरगंगटी में वज्रपात से युवक की हुई मौत।



ठाकुरगंगटी( गोड्डा) थाना क्षेत्र के यद्दूकित्ता गांव निवासी ताला मुर्मू(48) की मृत्यु मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। ताला मुर्मू मंगलवार को दोपहर में धनरोपनी कराने के लिए खेत में कुदाल चला रहे थे। इसी क्रम में बारिश होने लगी और वज्रपात हो गई। 

वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही ताला मुर्मू की मृत्यु हो गई। ताला मुर्मू काफी गरीब भूमिहीन मजदूर था । अभी तक किसी भी तरह का मदद नहीं मील पाया है।ताला मुर्मू की अचानक मृत्यु हो जाने से उसके परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ सा टूट गया है। ताला मुर्मू अपने पीछे पत्नी तालामय सोरेन, पुत्र वीरेंद्र मुर्मू(17) और धर्मेंद्र मुर्मू(14) को छोड़ गए।

 परिवार के सदस्यों सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वर्षा के कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ताला मुर्मू को खेत में गिरा हुआ पाया। ग्रामीणों ने ताला के परिवार को सूचना दिया । परिजनों और ग्रामीणों ने जब जाकर देखा तो  ताला मुर्मू दम तोड़ चुका था। 

ताला मुर्मू के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए । ताला मुर्मू के कंधे पर ही पत्नी और दोनों पुत्र के भरण पोषण का भार था । अब ताला मुर्मू की पत्नी और दोनों पुत्र के सामने जीवन यापन करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें